कुछ दिन पहले तक जो खिलाड़ी टॉप 10 अमीर क्रिकेटरों दूर दूर तक नहीं था वो आज भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट में सबसे टॉप पर है. जी हाँ पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा अचानक देश के सबसे अमीर क्रिकेट खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 1,450 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, विराट कोहली(Virat kohli net worth) की संपत्ति साल 2024 में 1,090 करोड़ रुपये के आसपास रहने की संभावना है। एमएस धोनी(Ms dhoni net worth) की कुल संपत्ति भी 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि सचिन तेंदुलकर(Sachin tendulkar net worth) की संपत्ति करीब 1,250 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Ajay jadeja

उत्तराधिकारी बनने से पहले अजय जडेजा का नेट वर्थ

हाल ही में अजय जडेजा(ajay jadeja net worth) को नवानगर के महाराजा जामसाहेब ने अपना वारिस घोषित किया। जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति 1,450 करोड़ रुपये आंकी गई है। शाही कर्तव्यों को स्वीकार करने से पहले, जडेजा की कुल संपत्ति 250 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई थी, जिसमें उनकी पुश्तैनी संपत्ति भी शामिल थी। उनकी मुख्य आय का स्रोत क्रिकेट कॉमेंट्री और कोचिंग था। लेकिन अब, नए जाम साहब बनने के बाद, उनकी स्थिति में बड़ा बदलाव आया है।

Ranjit singh jadeja

क्रिकेट से जामनगर का है पुराना संबंध

जामनगर और क्रिकेट का पुराना संबंध है; उदाहरण के लिए, रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी का नाम केएस रनजीतसिंहजी और केएस दिलीपसिंहजी के नाम पर रखा गया है, जो जामनगर से संबंधित थे। जडेजा के पिता दौलतसिंहजी जामनगर से सांसद रह चुके हैं। इस विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा विधायक हैं।

कौन हैं शत्रुशल्य सिंह?

जामनगर के महाराजा शत्रुशल्य सिंह जडेजा(Shatrushalya singh jadeja), अजय जडेजा के पिता दौलत सिंह जडेजा के चचेरे भाई हैं। उन्होंने 1971 से 1984 तक जामनगर से तीन बार सांसद के रूप में सेवा दी। महाराजा शत्रुशल्य सिंह भी एक क्रिकेटर थे, जिन्होंने 1966-67 में रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र की कप्तानी की और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख के रूप में भी कार्य किया। अपने पिता के निधन के बाद, उन्हें 3 फरवरी 1966 को नवानगर का नाममात्र का मुखिया नियुक्त किया गया। उनका विवाह नेपाल के राजपरिवार की एक सदस्य से हुआ, लेकिन बाद में उन्होंने तलाक ले लिया। यह परिवार महान क्रिकेटर रणजीत सिंह जडेजा के वंशज हैं, जिन्होंने 1907 से 1933 तक नवानगर पर शासन किया।

महाराजा जाम साहब, जिन्हें लोकप्रियता से इस नाम से जाना जाता है, उन्होंने एक बयान में कहा, “अजय जडेजा द्वारा जामनगर के लोगों की सेवा का जिम्मा लेना वास्तव में यहां के निवासियों के लिए एक वरदान है। मैं उनके प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

ajay jadeja and shatrushalya singh jadeja

अजय जडेजा ही क्यों बने जाम नगर के राजा?

शत्रुशल्य सिंहजी की शादी नेपाल के राजघराने की राजकुमारी से हुई थी, लेकिन उनके कोई संतान नहीं है। इस स्थिति में, जाम साहब को अपना वारिस चुनना जरूरी था। अजय जडेजा नवानगर रियासत (जिसे आज जामनगर कहा जाता है) से जुड़े हुए हैं और वे शत्रुशल्य सिंहजी के भतीजे के रूप में माने जाते हैं।

अजय जडेजा का क्रिकेट का सफ़र

अजय जडेजा 1990 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख सदस्य थे। उन्होंने 196 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 37.47 के औसत से 5,359 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। जडेजा ने भारत के लिए 3 वनडे वर्ल्ड कप में भाग लिया और 15 टेस्ट मैचों में 576 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रन रहा। उन्हें अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में से एक माना जाता था। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया, और उस टीम के मेंटॉर अजय जडेजा थे।

क्रिकेटर के तौर पर अजय जडेजा आपको कैसे खिलाड़ी लगता हैं?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *