Back Cover Cleaning Tips: आज हम बात करेंगे उन ट्रांसपेरेंट सिलिकॉन कवर की, जो हम अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। ये कवर न केवल फोन को स्क्रैच और गिरने से बचाते हैं, बल्कि इसकी खूबसूरती को भी बनाए रखते हैं क्योंकि ये पारदर्शी होते हैं। लेकिन एक समस्या है — कुछ ही दिनों में ये कवर पीले पड़ने लगते हैं और देखने में बेहद पुराने लगते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान और घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप अपने पुराने और पीले पड़ चुके मोबाइल कवर को फिर से नया जैसा चमका सकते हैं। ये तरीके सस्ते भी हैं और असरदार भी।
1. बेकिंग सोडा का कमाल
बेकिंग सोडा एक नैचुरल क्लीनिंग एजेंट है, जो कई चीजों की सफाई में इस्तेमाल होता है। सिलिकॉन कवर के पीलेपन को हटाने में भी ये बेहद कारगर है।
कैसे करें इस्तेमाल:
- एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा लें।
- उसमें थोड़ा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को एक टूथब्रश या स्पंज की मदद से कवर पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें।
- 10-15 मिनट बाद कवर को साफ पानी से धो लें और सूखने दें।
इस उपाय से कवर पर जमा गंदगी, धूल और पीलेपन में काफी फर्क नजर आएगा।
2. सैनिटाइज़र से सफाई
कोविड के बाद से सैनिटाइज़र तो हर घर में उपलब्ध है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इस्तेमाल मोबाइल कवर की सफाई में भी किया जा सकता है?
कैसे करें:
- एक कॉटन बॉल या मुलायम कपड़े पर थोड़ी मात्रा में सैनिटाइज़र डालें।
- इससे पूरे कवर को अच्छे से रगड़ें।
- यह न केवल बैक्टीरिया हटाएगा, बल्कि पीलेपन को भी कम करेगा।
यह उपाय जल्दी काम करता है और बहुत आसान भी है।
3. टूथपेस्ट से चमकाएं कवर
टूथपेस्ट सिर्फ दांतों की सफाई के लिए ही नहीं है। इसकी सफाई करने की क्षमता इसे कवर चमकाने में भी मददगार बनाती है।
उपयोग विधि:
- कवर पर सफेद टूथपेस्ट लगाएं। (जेल वाला न हो)
- इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब एक पुराने टूथब्रश से इसे हल्के से स्क्रब करें।
- फिर साफ पानी से धोकर सूखा लें।
आपको अपने कवर में साफ चमक नजर आने लगेगी।
4. सफेद सिरके का प्रयोग
सफेद सिरका यानी वाइट विनेगर एक प्राकृतिक क्लीनिंग एजेंट है जो सिलिकॉन कवर की सफाई में उपयोगी होता है।
कैसे करें:
- गुनगुने पानी में थोड़ा सफेद सिरका मिलाएं।
- इस घोल में अपने कवर को 30 मिनट तक डुबो कर रखें।
- फिर उसे टूथब्रश से साफ करें और पानी से धो लें।
इस उपाय से कवर से गंदगी और बदबू दोनों दूर हो जाएंगी।
5. डिश वॉशिंग लिक्विड और बेकिंग सोडा का मिश्रण
अगर आपका कवर बहुत ज्यादा गंदा हो गया है तो यह उपाय सबसे कारगर रहेगा।
स्टेप–बाय–स्टेप:
- एक कटोरी में एक चम्मच डिश वॉशिंग लिक्विड और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
- इस मिक्सचर को स्पंज या पुराने टूथब्रश से कवर पर लगाएं।
- हल्के हाथों से अच्छे से रगड़ें।
- फिर ठंडे पानी से धो लें और धूप में सूखने दें।
इस उपाय से आपका कवर बिल्कुल नया जैसा दिखने लगेगा।
तो दोस्तों, ये थे कुछ बेहद आसान और कारगर घरेलू उपाय, जिनकी मदद से आप अपने पीले पड़े मोबाइल कवर को फिर से नया बना सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप ना केवल पैसे बचा सकते हैं बल्कि अपने फोन की खूबसूरती भी बनाए रख सकते हैं।
also read: Summer Skincare: वो 5 बड़ी गलतियाँ… जो गर्मियों में आपकी त्वचा को कर सकती हैं बर्बाद!