bihar board topper prize: बिहार बोर्ड में टॉप करने वालों को मिलेंगे दोगुने इनाम, टॉपर्स के अलावे ये लोग भी इनाम के होंगे हकदार
बिहार बोर्ड जल्द ही कक्षा 10-12वीं के परिणामों की घोषणा करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मार्च 2025 के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकता है और ठीक इसके कुछ दिनों बाद हीं दसवीं का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है। परीक्षा देने वाले लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार के टॉपर्स को बिहार बोर्ड और भी बड़ी खुशखबरी देने जा रहा है. दरअसल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स के लिए एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत उन्हें पहले से कहीं ज्यादा पुरस्कार राशि और अन्य इनाम दिए जाएंगे।

बिहार बोर्ड टॉपर्स को मिलने वाली दोगुनी पुरस्कार राशि
इस बार बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना किया है ताकि उद्देश्य छात्रों को अधिक प्रेरित करना और उनके मेहनत को सही पहचान देना है। अब टॉपर्स को पहले से अधिक पुरस्कार मिलेगा।
पुरस्कार राशि का विवरण इस प्रकार है:
- पहला स्थान: टॉप करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये, एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल मिलेगा।
- दूसरा स्थान: दूसरे स्थान पर आने वाले टॉप छात्रों को पहले 75 हजार रुपये मिलते थे. लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये कर दिए गया है।
- तीसरा स्थान: तीसरे स्थान पर टॉप आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये और चौथा से दसवां स्थान पर आने वाले छात्रों को 30,000 रुपये की इनाम राशि दी जाएगी।
इस बदलाव के बाद, बिहार बोर्ड के टॉपर्स को अब अपनी मेहनत का सही इनाम मिलेगा, जिससे वे और अधिक प्रेरित होंगे और अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।
पिछले साल के टॉपर्स
2024 में बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के टॉपर्स में विभिन्न स्ट्रीम्स के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था:
- साइंस स्ट्रीम: मृत्युंजय कुमार ने 96.20% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया था।
- कॉमर्स स्ट्रीम: प्रिया कुमारी ने 95.60% अंक प्राप्त किए।
- आर्ट्स स्ट्रीम: तुषार कुमार ने 96.40% अंक प्राप्त किए और पहले स्थान पर रहे।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध होगा। छात्रों को अपनी मार्कशीट चेक करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले, बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर “Bihar Board Result 2025” या “बिहार बोर्ड रिजल्ट“ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपसे रोल नंबर, रोल कोड और अन्य जरूरी डिटेल्स भरने के लिए कहा जाएगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
यह प्रक्रिया छात्रों के लिए आसान बनाई गई है, ताकि वे अपना रिजल्ट बिना किसी परेशानी के आसानी से चेक कर सकें।
