bumrah

भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार, 10 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है लेकिन आगाज से पहले टीम इंडिया को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah फिटनेस कारणों से श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. दिलचस्प बात ये है कि पिछले सप्ताह ही उन्हें वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन लगता है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) उन्हें लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है यही कारण है कि उनको श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है.

bumrah ap 1150499 1664812404

29 वर्षीय टीम इंडिया के प्राइम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सितंबर के आखिर से टीम से बाहर हैं. स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते वो टीम से बाहर हुए थे. एशिया कप 2022 के बाद वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 से भी वो बाहर हो गए थे. भारतीय टीम को इन दोनों टूर्नामेंट में बुमराह की कमी खली थी. उन्हें 10 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन न्यूज़ एजेंसी PTI के हवाले से खबर आ रही है कि वो इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.

न्यूजीलैंड-सीरीज में करेंगे वापसी ?

Jasprit bumrah 1

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) ने कहा था कि जसप्रीत बुमराह को चयनकर्ता समिति की सिफारिश पर टीम में शामिल किया गया था लेकिन अब नेशनल क्रिकेट अकैडमी(NCA) की सिफारिश पर वनडे सीरीज नहीं खिलाने का फैसला लिया है. बोर्ड ने यह निर्णय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज और अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. खबरों की मानें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से शुरू होने वाले लिमिटेड ओवर सीरीज में जसप्रीत बुमराह वापसी कर सकते हैं. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर और कुलदीप यादव वापसी कर रहे हैं.

अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड इस प्रकार है –

rohitXcap 1

Rohit Sharma(Captain), Shubhman Gill, Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Shreyas Iyer, KL Rahul(WK), Ishan Kishan(WK),Hardik Pandya(VC), Washington Sundar, Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Axar Patel, Mohammad Shami, Mohammad Siraj, Umran Malik, Arshdeep Singh.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *