सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की हुई बैठक में डॉक्टरों की बहाली की नियमावली को मंजूरी दे दिया गया। अब राज्य के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों तथा सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की बहाली तकनीकी चयन आयोग के द्वारा किया जाएगा। अब तक बिहार लोक सेवा आयोग के जरिये डॉक्टरों का बहाली किया जाता था। नई नियमावली के मुताबिक, अब डॉक्टरों की बहाली बिना interview लिए की जायेगी। पहले interview के लिए 15 अंक निर्धारित थे। अब इसे भी हटा दिया गया है।
इसमें डॉक्टरों की शैक्षणिक परीक्षाओं में मिले अंकों के आधार पर ही बहाली किया जायेगा। राज्य में 6000 डॉक्टरों की बहाली का मामला नियामवली नहीं होने के वजह से अटका पड़ा था। अब तकनीकी चयन आयोग शीघ्र ही 6000 डॉक्टरों की बहाली करने की दिशा में पहल करेगा। कैबिनेट की बैठक में कुछ 5 कार्यसूची (agenda) पर मुहर लगाई गई।
राज्य के सिनेमा हॉल में दिखाए जाने वाला सिनेमा ‘Super 30’ को टैक्स मुक्त करने का निर्णय लिया है। सरकार ने इसका ऐलान पहले ही किया था। इसके अलावा मंत्रिमंडल के ४ अन्य विधायकों को मंजूरी दिया है। इनमें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) संसोधन विधायक भी सम्मिलित है।