ed5d4a72 c251 47dd 9227 d62f225cfcd7123

कहते हैं परिवर्तन संसार का नियम है. इसी नियम के तहत हमारे और आपके आसपास हर समय हर क्षण कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलता है. या फिर बदलाव होते रहता है. ठीक उसी तरह से हर महीने की 1 तारीख को हमारे दैनिक जीवन में भी बदलाव होता है. जिसका असर हमारे और आपके जेब पर पड़ता है. ऐसे में अगर 1 फरवरी का दिन हो तो यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. क्योंकि एक फरवरी को सरकार अपना बजट प्रस्तुत करती है. ऐसे में यह उम्मीद की जाती है कि इस दिन कई तरह के नियमों में बदलाव होते हैं

बता दें कि 1 फरवरी 2023 को जारी होने वाले केंद्रीय बजट में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से यह उम्मीद की जा रही है कि अपने इस बजट में आम आदमी को राहत दे सकती है. इस बजट से लोगों को यह भी उम्मीद है कि इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत योजनाओं पर टैक्स छूट की सुविधा अभी 1.5 लाख रुपये से आगे बढ़ाया जाए साथ ही होम लोन में भी लोगों को छूट दी जाए. बजट में इस बात की भी उम्मीद की जा रही है कि इस बार सरकारी कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18 हजार से आगे बढ़ाकर 26 हजार रुपये करने की बात कही जा रही है.

atm

क्रेडिट कार्ड में रेंट

इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड में रेंट के लिए एक्ट्रा चार्ज देने की जरूरत नहीं है. बताया जा रहा है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड धारकों को बड़ा झटका लगा है. इधर कंपनी की तरफ से जारी घोषणा में यह बताया गया है कि क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स पर 1 फीसदी फीस वसूलेगा. बता दें कि यह नियम 1 फरवरी 2023 से लागू हो जाएगी.

गेमिंग के नियम में बदलाव

अब ऑनलाइन गेमिंग कंपनी के लिए नए नियम लागू होने वाले हैं. बता दें कि इस बावत इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने इसको लेकर मसौदा जारी किया है. ऐसे में यह बताया जा रहा है कि यह नियम 1 फरवरी से हो सकता है. नये नियम के अनुसार सेल्फरेगुलेटरी बॉडी के तहत रजिस्टर्ड जितनी भी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां उनके लिए रजिस्ट्रेशन साइन जरूरी कर दिया जाएगा.

प्रोडक्ट पैकेजिंग के नियम में हो सकता है बदलाव

bag 1

1 फरवरी से प्रोडक्ट कैकेजिंग के नियम में बदलाव हो सकता है. नये नियमों के अनुसार अब आम लोगों को इसका फायदा हो सकता है. एडिबल ऑयल, आटा, बिस्किट, दूध और पानी के अलावा बेबी फूड, सीमेंट बैग जैसे 19 तरह के आइटम्स की पैकिंग पर जानकारी देना जरूरी हो जाएगा. इस दौरान कंपनी को यह बताना होगा कि यह प्रोडक्ट कहां बना है. इसके बनने का दिन कौन सा था और इसमें वजन कितना है

LPG के दामों में होगी बढ़ोतरी

बता दें कि महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम पदार्थों की समीक्षा होती है इसमें हर महीने को पहली तारीख को इसमें बढ़ोतरी या कटौती संभव होती है. ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि 1 फरवरी को होने वाली समीक्षा में किसी तरह के बदलाव देखने को न मिले.

25FEBTH LPG

टाटा कंपनी की गाड़ी खरीदने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीक्लस के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है. ऐसे में यह बताया जा रहा है कि 1 फरवरी से इसके दाम में बढ़ोतरी हो जाएगी. कंपनी ने यह भी बताया है कि डिजल और पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों के मॉडल के हिसाब से उसके दाम में बढ़ोतरी होगी और उसमें 1.2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने की बात कही गई है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *