YouTube पर सं’दिग्ध तौर पर सामुदायिक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाली अनुपयुक्त सामग्री की जानकारी देने में भारत सबसे आगे है। भारत इस सूची में अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील और रूस से आगे है। YouTube सामुदायिक दिशा-निर्देश (YouTube Community Guidelines) के रिपोर्ट मुताबिक, अप्रैल-जून, 2019 के दौरान वैश्विक स्तर पर प्रयोगकर्ताओं ने 1.08 करोड़ अनुचित वीडियो के बारे में जानकारी दी। भारत इस सूची में सबसे आगे रहा है।
उसके बाद अमेरिका, ब्राजील, इंडोनेशिया, मेक्सिको एवं ब्रिटेन की जगह है। यह सूची प्रत्येक देश द्वारा विभिन्न तरीकों से अनुचित सामग्री के बारे में दी गई जानकारी के आधार पर बनाई गई है। हालांकि, इस बारे में अलग-अलग देशों का विभिन्न आंकड़ा नहीं दिया गया है। भारत इस सूची में पिछले संस्करण जनवरी-मार्च, 2019 में भी सबसे आगे था। प्रयोगकर्ता बहुत सारे वजहों से मसलन स्पैम, हिं’सा, न’फरत फैलाने वाली सामग्री या लैं’गिक तौर पर अनुपयुक्त सामग्री के बारे में जानकारी देते हैं। इससे पहले YouTube ने जानकारी दिया था कि उसने घृ’णा फैलाने वाले लगभग 1 लाख वीडियो हटाए हैं। इसके साथ ही ऐसे वीडियो डालने वाले 17,000 से अधिक चैनलों को रद्द किया। वहीं दूसरी तिमाही में 50 करोड़ से ज्यादा कमेंट भी यूट्यूब से हटाए गए।