बिहार चुनाव के बाद से लगातार लोजपा को झटका पर झटका लग रहा है। चुनाव में काफी कम सीट हासिल होने के बाद पार्टी में भी मतभेद सामने लगातार लोजपा में देखा जा रहा है।
अभी हाल ही में जदयू में लोजपा के 208 लोगों को शामिल होने कि खबर आई थी हालांकि लोजपा ने सीएम नीतीश को पत्र लिखा था और कहा था कि आरसीपी सिंह ने इसमें बाद घोटाला किया है कि क्यूंकी इनमें से लोजपा 200 लोगों को नहीं जानती है। वहीँ एक बात फिर से जदयू के बाद अब भाजपा ने भी लोजपा को झटका दे दिया है।
पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री नीरज कुमार सिंह की पत्नी नूतन सिंह ने भाजपा का दमन थम लिया है । भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह की पत्नी नूतन सिंह लोजपा कि एम एल सी हैं। आज पार्टी के विधान परिषद की सदस्य नूतन सिंह भी अब भाजपा में शामिल हो गई है। नूतन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।