Middle Berth Rules: अगर आप भी ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बेहद जरूरी है। छुट्टियों का मौसम आते ही लोग परिवार के साथ घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं, और ऐसे में ट्रेन सबसे सस्ता और आरामदायक माध्यम मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेन में सोने और बैठने के नियम बदल चुके हैं? तो चलिए जानते है क्या है नए नियम. 

सबसे पहले बात करते हैं कि लोअर बर्थ होती क्या है। ट्रेन के डिब्बों में बर्थ तीन तरह की होती हैं – लोअर, मिडिल और अपर। लोअर बर्थ यानी सबसे नीचे की सीट, जो अक्सर बुजुर्ग, दिव्यांग या महिलाओं को दी जाती है। रेलवे के नियम के अनुसार, स्लीपर क्लास में 4 सीटें, थर्ड AC और AC3 इकोनॉमी में 2 सीटें, और गरीब रथ में 2 नीचे और 2 ऊपर की सीटें दिव्यांग यात्रियों के लिए रिज़र्व होती हैं।

middle berth rules
अब सबसे बड़ा सवाल – मिडिल बर्थ पर सोने का सही समय क्या है?
रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, अब मिडिल और लोअर बर्थ पर सोने की अनुमति रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही है। यानी दिन के समय इन सीटों पर बैठना होगा, सोना नहीं। कई बार देखा गया है कि यात्री दिन में भी मिडिल बर्थ खोलकर सो जाते हैं, जिससे नीचे बैठे यात्रियों को परेशानी होती है।

अब अगर कोई यात्री रात 10 बजे से पहले मिडिल बर्थ खोल लेता है, तो आप उसे रोक सकते हैं। अगर वो नहीं मानता, तो आप TTE से शिकायत कर सकते हैं या रेलवे हेल्पलाइन पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं। इस नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लग सकता है।

अब बात करते हैं लोअर बर्थ पर बैठे यात्रियों की। रेलवे के नियम के अनुसार, साइड लोअर बर्थ वाले यात्री को दिन के समय साइड अपर बर्थ वाले यात्री को नीचे बैठने की जगह देनी होगी।
अगर आपने लोअर बर्थ बुक की है, तो याद रखें कि दिन में आपको दूसरों को बैठने देना होगा। खासतौर पर अगर मिडिल बर्थ वाला यात्री है, तो उसे दिन के समय मिडिल सीट बंद करके नीचे बैठने की जगह मिलनी चाहिए।

middle berth rules
अब सवाल आता है कि लोअर बर्थ किसे मिलती है?
रेलवे ने इसके लिए प्राथमिकता तय की है। सबसे पहले ये बर्थ दिव्यांग यात्रियों को दी जाती है, उसके बाद सीनियर सिटीजन, फिर महिलाओं को। अगर कोई गर्भवती महिला है, तो उसे भी लोअर बर्थ दी जाती है। ये नियम खासतौर पर बुजुर्गों और असहाय यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं।

अब अगर आप लोअर बर्थ चाहते हैं, तो IRCTC वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय लोअर बर्थ प्रेफरेंसका विकल्प चुन सकते हैं।
स्टेप्स इस प्रकार हैं:

  1. IRCTC की वेबसाइट पर लॉगिन करें
  2. “Plan My Journey” सेक्शन में यात्रा की जानकारी भरें
  3. अपनी पसंदीदा ट्रेन चुनें
  4. “Book Now” पर क्लिक करें
  5. यात्री की जानकारी भरें और “Lower Berth” का ऑप्शन टिक करें
  6. पेमेंट करके टिकट बुक करें

रेलवे अपने नियमों के अनुसार सीट अलॉट करेगा। अगर सीट उपलब्ध होगी तो आपको लोअर बर्थ मिल जाएगी।

तो दोस्तों, अब आप समझ गए होंगे कि ट्रेन में सोने और बैठने के भी नियम होते हैं, और इनका पालन करना सभी यात्रियों की जिम्मेदारी है। छोटी सी जानकारी आपके और दूसरों के सफर को आरामदायक बना सकती है।

also read: order food in train: ट्रेन में नहीं है पेंट्री कार? तो इस तरह अपनी सीट पर बैठे खाना कर सकते हैं ऑर्डर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *