वनडे क्रिकेट के दिग्गज कप्तानों में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का नाम आता है। उन्होंने 230 मैचों में कप्तानी करते हुए अपनी टीम को 165 मैचों में जीत दिलाई, जबकि केवल 51 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। उनके नेतृत्व में कंगारू टीम का जीत प्रतिशत 71.73 रहा, जो उन्हें इस प्रारूप का सबसे सफल कप्तान बनाता है। क्रिकेट के मैदान पर कई महान कप्तान ऐसे रहे हैं, जिन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। इन कप्तानों ने अपनी कप्तानी में टीम को ऐतिहासिक उपलब्धियों तक पहुंचाया और क्रिकेट के इतिहास में अद्वितीय क्षणों का निर्माण किया। आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं
टॉप 5
विराट कोहली (भारत)
रन: 5,526 (कप्तान के रूप में)
मैच: 95
पारियां: 93
औसत: 61.62
शतक: 21
अर्धशतक: 25
सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 183
विराट कोहली ने 2017 से 2021 तक भारतीय टीम की कप्तानी की। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और रन बनाने की क्षमता उन्हें इस सूची में शामिल करती है। कोहली ने कई बार अपने कप्तान के रूप में टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई है। उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए कुल 95 मैचों की 93 पारियों में 61.62 की औसत से कुल 5,526 रन बनाएं हैं जिसमें 25 अर्धशतक और 21 शतक भी शामिल है. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 है.
टॉप 4
अर्जुन राणातुंगा (श्रीलंका)
रन: 5,608
मैच: 193
पारियां: 183
औसत: 37.63
शतक: 4
अर्धशतक: 31
सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 131*
अर्जुन राणातुंगा ने 1988 से 1999 तक श्रीलंका की कप्तानी की और 1996 में विश्व कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कप्तानी में टीम ने नई ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने अपने कप्तानी करियर में कुल 193 वनडे मैचों के 183 परियों में 37.63 की औसत से 5,608 रन बनाएं जिसमें 31 अर्धशतक और 4 शतक शामिल है. इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 है.
टॉप 3
स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड)
रन: 6,295
मैच: 218
पारियां: 208
औसत: 32.78
शतक: 7
अर्धशतक: 38
सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 134*
स्टीफन फ्लेमिंग ने 1997 से 2007 तक न्यूज़ीलैंड की कप्तानी की। उन्होंने अपनी टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई और अपनी बल्लेबाजी के साथ–साथ कप्तानी कौशल से भी जाने गए। उन्होंने कुल 218 मैचों की 208 पारियों में 32.78 की औसत से 6,295 रन बनाएं हैं जिसमें 38 अर्धशतक और 7 शतक भी हामिल हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134 रहा है.
टॉप 2
महेंद्र सिंह धोनी (भारत)
रन: 6,641
मैच: 200
पारियां: 172
औसत: 53.58
शतक: 6
अर्धशतक: 47
सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 139*
महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 से 2018 तक भारतीय टीम की कप्तानी की और उन्हें 2011 में विश्व कप जीताने का श्रेय दिया जाता है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने कई महत्वपूर्ण मुकाबले जीते। भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर धोनी ने कुल 200 मैचों की 172 पारियों में 53.58 की औसत से 6,641 रन बनाएं जिसमें 47 अर्धशतक और 6 शतक शामिल हैं. धोनी का ठंडा दिमाग और फिनिशर की भूमिका में उनकी महारत उन्हें इस सूची में टॉप 2 पर स्थान देती है।
टॉप 1
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
रन: 8,497
मैच: 230
पारियां: 220
औसत: 42.91
शतक: 22
अर्धशतक: 21
सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 164
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उन्होंने 2002 से 2012 तक अपनी टीम की कप्तानी की और इस दौरान उनकी टीम ने 165 मैच जीते। उन्होंने कुल 230 मैचों 220 पारियों में 42.91 की औसत से 8497 रन बनाये हैं जिसमें 22 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं. पोंटिंग का आक्रामक बल्लेबाजी का तरीका और रणनीतिक सोच उन्हें महान कप्तानों में स्थान देता है।
इन पांचों कप्तानों ने वनडे क्रिकेट में अपनी टीमों को ऐतिहासिक उपलब्धियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन ने उन्हें इस सूची में स्थान दिलाया है।
इन टॉप पांच कप्तानों में आपके पसंदीदा कप्तान कौन हैं?