dhoniX2X

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में वनडे क्रिकेट और T20 क्रिकेट में बल्लेबाज तेजी से रन बटोरने पसंद करते हैं। क्रिकेट के इन दोनों फॉर्मेट की बात करें तो अंत के ओवरों में बल्लेबाज और खतरनाक हो जाते हैं और हर गेंद पर कड़ा प्रहार करने की कोशिश करते हैं। किसी भी गेंदबाज के लिए क्रिकेट के इन दोनों प्रारूप में अंतिम ओवर डालना आसान नहीं होता है।

आज हम बात करने वाले हैं वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंतिम ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में-

1) महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) –

skysports ms dhoni india cricket 4714557

भारत के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में 350 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 50.57 की बेहतरीन औसत की मदद से 10773 रन बटोरे हैं। धोनी के बल्ले से 229 छक्के निकले हैं जिसमें से 80 छक्के अंतिम ओवर में आए हैं। यह एक विश्व रिकॉर्ड है।

2) युवराज सिंह (Yuvraj Singh) –

Yuvraj Singh 2011 WC against West Indies

भारत के महान ऑलराउंडर युवराज सिंह भी किसी से कम नहीं है। युवी ने भारत के लिए 304 मुकाबले खेले हैं और 8701 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 155 छक्के निकले हैं जिसमें से 38 छक्के अंतिम ओवर में लगे हैं। युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना रखा है।

3) शाहिद अफ़रीदी (Shahid Afridi) –

Shahid Afridi 1200x900 1

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी भी अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध थे। वह विश्व के किसी भी गेंदबाज की गेंद को स्टेडियम पार पहुंचाने की क्षमता रखते थे। उनके नाम वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। अफरीदी ने 398 मुकाबलों मे 351 छक्के लगाएं हैं। इनमें से 35 छक्के ऐसे हैं जो अंतिम ओवर में लगे हैं।

4) रॉस टेलर (Ross Taylor) –

ross taylor1

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर का नाम भी इस रिकॉर्ड में शुमार है। टेलर ने 236 मुकाबले खेले हैं और 147 छक्के लगाए हैं। टेलर ने 22 पारियों में अंतिम ओवर तक बल्लेबाजी की है और 28 छक्के लगाए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *