places to visit in bihar: क्रिसमस और नए साल पर बिहार में घूमने के लिए सस्ते बजट के 3 खूबसूरत हिल स्टेशन

दिसम्बर महीने की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में क्रिसमस और नए साल में अब बस कुछ समय हीं रह गये हैं. आपमें से कई लोग ऐसे होंगे, जो इस मौके पर घूमने की प्लानिंग कर रहे होंगे. घूमने के शौक़ीन हैं, लेकिन बजट कम है और कहाँ जाएँ ये समझ नहीं आ रहा, तो आज हम आपको सस्ते बजट में कुछ ऐसी जगह बतायेंगे, जहाँ आप घूमने जा सकते हैं. अगर आपको प्राकृतिक की खूबसूरती को निहारना पसंद है. अपने ट्रेवल को आप एडवेंचरस बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आज हम बिहार के तीन सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बतायेंगे। पहाड़ी इलाकों की ठंडी हवा, हरेभरे दृश्य और प्राकृतिक सौंदर्य हमेशा आकर्षित करते हैं। दिल्ली और अन्य बड़े शहरों के लोग अक्सर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में घूमने जाते हैं। लेकिन अगर आप बिहार में रहते हैं और हिल स्टेशन की सैर करना चाहते हैं, तो बिहार में भी आपके पास कई अच्छे ऑप्शन हैं। बिहार के आसपास कई सुंदर हिल स्टेशन हैं, जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिता सकते हैं।

hill station

प्राग्बोधि हिल स्टेशन

अगर आप ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की यात्रा करना पसंद करते हैं, तो बिहार के धुंगेश्वर स्थित प्राग्बोधि हिल स्टेशन आपके घूमने के लिए बेस्ट हो सकता है। इस पहाड़ी से जुड़ी मान्यता के अनुसार, राजकुमार सिद्धार्थ ने संसार से त्याग करने के बाद यहां छह साल तक तपस्या की थी। इस स्थान पर एक छोटी सी गुफा है, जहां माना जाता है कि सिद्धार्थ ने शरण ली थी। गुफा के पास एक मंदिर भी है. इस मंदिर में आपको कई तिब्बती भिक्षु दिख जायेंगे। प्राग्बोधि हिल स्टेशन पर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच है, जब मौसम ठंडा और सुखद रहता है। यहां आप प्राचीन गुफाओं में भी घूमने जा सकते हैं और पहाड़ी की चोटी से आसपास के दृश्य का आनंद ले सकते हैं। इस स्थान की शांति और ऐतिहासिक महत्व इसे एक बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाते हैं।

bihar hill station
 

गया का गुरपा पहाड़

बिहार के गया जिले में स्थित गुरपा पहाड़ एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह पहाड़ी बिहारझारखंड सीमा से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान अपने प्राकृतिक नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर कई मनमोहक प्राकृतिक नजारों का आप दीदार कर सकेंगे. जहाँ जंगल, झरने, सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य एहसास सबसे खूबसूरत है। गुरपा पहाड़ पर एक मंदिर भी स्थित है, जिसे गुरुपद मंदिर कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यहां भगवान विष्णु के पदचिन्ह हैं। यह स्थल हिंदू और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यहां से आसपास के ग्रामीण इलाकों का दृश्य भी बेहद खूबसूरत है। इस स्थान पर आप सालभर में कभी भी घूमने जा सकते हैं और यहां की शांति का आनंद ले सकते हैं।

gaya hill station

ब्रह्मजुनी पहाड़ी

गया जिले के ब्रह्मजुनी पहाड़ी की खूबसूरती भी किसी से कम नहीं है। यह पहाड़ी चारों ओर से घने जंगलों और हरेभरे मैदानों से घिरी हुई है। यहाँ भी आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी. इसके अलावा, यहां कई ऐतिहासिक गुफाएं भी हैं, जो इस स्थान को और भी खास बनाती हैं। धार्मिक दृष्टि से यह स्थल महत्वपूर्ण है, क्योंकि मान्यता के अनुसार, भगवान बुद्ध ने यहां करीब 1,000 पुजारियों को अग्नि उपदेश दिया था। इसके अलावा, यहां विष्णुपद मंदिर भी स्थित है. अगर आपको धार्मिक स्थलों पर घूमना पसंद है तो आप यहाँ भी जा सकते हैंहालाँकि मानसून के मौसम में यहां की खूबसूरती और भी निखर उठती है, और आप ट्रेकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। लेकिन नए साल में भी घूमने के लिए यह जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है. यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं और इतिहास में रुचि रखते हैं, तो ब्रह्मजुनी पहाड़ी को आप आज हीं अपने ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर लें

बिहार के पास स्थित ये हिल स्टेशन न केवल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, बल्कि धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण हैं। यदि आप बिहार में रहते हैं और हिल स्टेशन की यात्रा करना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जरूर जाएं। यहां आप प्रकृति के बीच शांति का अनुभव कर सकते हैं और साथ ही धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं और अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *