अक्टूबर में शुरू होगा पटना के नए 6 लेन पुल का निर्माण
उत्तर बिहार का इलाका पटना से बहुत ही बेहतर तरीके से जुड़ गया है। महात्मा गांधी सेतु जैसे रास्तों की वजह से उत्तर बिहार से राजधानी पहुंचना बहुत ही आसान हो गया है। मौजूदा समय में गांधी सेतु के दोनों लेन चालू है।
जबकि इसके आगे जयप्रकाश सेतु जोकि सोनपुर से पटना के दीघा को जोड़ता है वह भी चालू है। इन दोनों सेतु के माध्यम से उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार आना बहुत आसान हो गया है। लोग आसानी से यहां पहुंच पा रहे हैं।
अभी कुछ दिनों पहले ही गांधी सेतु के पूर्वी लेन को भी चालू किया गया था। जिसके बाद से इसके दोनों लेन पर एक साथ वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। इसके अलावा दीघा सेतु के समानांतर नए सिक्स लेन ब्रिज के निर्माण की बात भी कही जा रही है।
जिसके निर्माण के बाद उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के इलाकों के बीच और भी बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी इस ब्रिज का निर्माण इसी वर्ष अक्टूबर महीने से शुरू किया जाएगा।
खबरों की माने तो ब्रिज के निर्माण को लेकर सर्वे के काम को पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। पुल के निर्माण में 2200 सौ करोड़ रुपए की लागत आने की बात कही जा रही है।
अगले 3 सालों के भीतर इस नए सिक्स लेन पुल का निर्माण कर लिया जाएगा। इससे गांधी सेतु और जयप्रकाश सेतु के भारी वाहनों का दबाव काफी कम हो जाएगा। वहीं पटना से उत्तर बिहार जाने वाले लोगों के लिए और इन इलाकों से पटना के तरफ आने वाले लोगों के लिए एक नए मार्ग का विकल्प मिल जाएगा।
सर्वे टीम में शामिल अधिकारियों की माने तो केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा जेपी सेतु के समानांतर में साढे चार किलोमीटर लंबे छह लेन पुल का निर्माण कराया जाएगा। इस सेतु की चौड़ाई 40 मीटर होगी। यह केवल सड़क पुल होगा।
इसके ऊपर या नीचे रेलवे ट्रैक नहीं बिछाया जाएगा। जेपी सेतु और गांधी सेतु के पर भारी और अन्य वाहनों के लोड को कम करने के लिए इस सिक्स लेन ब्रिज के निर्माण का फैसला लिया गया है।