Summer Fashion: गर्मियों का मौसम लगभग आ ही गया है और इसके साथ ही शुरू हो गया है फैशन और कम्फर्ट के बीच तालमेल बिठाने का दौर। इस मौसम में जहां एक तरफ लू और चिलचिलाती धूप हमारा इम्तिहान लेती है, वहीं दूसरी तरफ हमें फैशनेबल भी दिखना होता है। तो चलिए, आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे 10 ऐसे आसान लेकिन असरदार समर फैशन टिप्स की, जो आपको इस गर्मी में न केवल स्टाइलिश बनाएंगे बल्कि राहत भी देंगे।
1. गर्मी और रंगों का रिश्ता
क्या आप जानते हैं कि रंगों का भी तापमान से गहरा नाता होता है?
गर्म रंग जैसे काला और गहरा भूरा गर्मी को सोखते हैं। यही वजह है कि गर्मियों में काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। चाहे वो कितना भी ट्रेंडी क्यों न लगे, काला रंग आपको और ज्यादा गर्मी का एहसास कराएगा। ऐसे में काले अपर, शर्ट्स या कुर्ते अवॉइड करें। बेहतर होगा कि आप हल्के और ठंडे रंगों का चयन करें।

2. कौन–से रंग हैं बेहतर?
गर्मियों के लिए हरे, आसमानी, फ्लोरल प्रिंट्स और पेल ब्लू जैसे रंग बेस्ट होते हैं।
लोअर के लिए आप गहरे नीले या स्लेटी रंग के ट्राउज़र और पैंट्स पहन सकते हैं। ये न केवल ठंडे लगते हैं, बल्कि स्मार्ट भी दिखते हैं। ध्यान रखें कि रंग जितने हल्के होंगे, उतनी ही कम गर्मी महसूस होगी।
3. सफेद – गर्मियों का राजा
ऑफिस जाने वालों के लिए सफेद रंग एक परफेक्ट चॉइस है।
चाहे वो सफेद शर्ट हो या ट्राउज़र, सफेद रंग गर्मी में सबसे ज़्यादा राहत देने वाला होता है। आप प्योर व्हाइट, ऑफ व्हाइट, पेल व्हाइट जैसे शेड्स ट्राय कर सकते हैं। ये हर स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं और क्लासी भी दिखते हैं।
4. फील्ड वर्क के लिए क्या पहनें?
अगर आप फील्ड में काम करते हैं, तो सफेद की जगह हल्के रंग जैसे बेबी ब्लू, लेमन येलो या मिंट ग्रीन शर्ट्स पहनें। ये धूल–धूप में जल्दी गंदे भी नहीं होते और पसीना भी कम महसूस होता है।

5. महिलाओं के लिए खास सलाह
जो महिलाएं वेस्टर्न आउटफिट्स पहनती हैं, उनके लिए सलाह है कि स्किन टाइट कपड़े अवॉइड करें।
इसके बजाय लूज फिट, कॉटन या लिनन के कपड़े चुनें। शरीर से चिपकने वाले कपड़े पसीने से गीले हो जाते हैं और देखने में भी अच्छा नहीं लगता।
6. ऑफिस लुक और घूमने का ड्रेस कोड
घूमने के लिए स्लीवलेस टॉप्स पहन सकती हैं, लेकिन ऑफिस के लिए शॉर्ट स्लीव्स या थ्री–क्वार्टर स्लीव्स बेस्ट हैं। ये पसीना सोखने में मदद करते हैं और आपको दिनभर फ्रेश बनाए रखते हैं।
7. भारतीय पहनावा – कूल और क्लासी
भारतीय परिधान पसंद करने वाली महिलाएं बिना दुपट्टे की लूज़ फिट कुर्तियां पहन सकती हैं। नीचे कॉटन या लिनेन की लेगिंग्स या पलाज़ो पहनें। ये स्टाइलिश भी लगते हैं और बेहद आरामदायक भी।
8. जींस या ट्राउजर?
जी हां, गर्मियों में जींस छोड़ दीजिए। जींस मोटी होती है और पसीना सोखती नहीं। उसकी जगह ट्राउज़र, चाइनो या लिनेन पैंट्स पहनें। ये हल्के भी होते हैं और हवा का बहाव भी रहता है।
9. एक्सेसरीज़ का सही इस्तेमाल
गर्मियों में सनग्लासेस, कैप या हैट जरूर पहनें। ये ना केवल आपको धूप से बचाते हैं, बल्कि एक स्टाइलिश लुक भी देते हैं। साथ ही एक हल्का स्कार्फ या स्टोल भी यूज़ कर सकते हैं, जिससे गर्दन की त्वचा को सनबर्न से बचाया जा सके।
10. कॉटन जैकेट्स और वेस्ट कोट
ऑफिस और बाहर के तापमान में बहुत फर्क होता है। इसलिए एक हल्का कॉटन जैकेट या वेस्ट कोट अपने वॉर्डरोब में रखें। ये पसीने से गीली शर्ट को भी छुपाते हैं और आपको एक फॉर्मल लुक भी देते हैं।
तो दोस्तों, ये थे गर्मियों के 10 फैशन टिप्स जो आपको इस सीज़न में रखेंगे कूल, कॉंफिडेंट और फैशनेबल।
also read: Summer tips: गर्मियों में घड़े के पानी को इन 5 तरीकों से बनाये फ्रिज जैसा ठंडा!
