वेटिंग टिकट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले हो जाएँ सावधान !
ट्रेन में अक्सर सफ़र के दौरान अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है. कई लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि कन्फर्म टिकट होने के बाद भी उनके बोगी में उन्हें भीड़ का सामना करना पड़ता है और यात्रा करने के दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियां होती हैं. इन शिकायतों को देखते हुए रेलवे ने भी बड़ा फैसला लिया. इस नए फैसले के तहत अब वेटिंग टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को लेकर रेलवे नया नियम लेकर आया है. कई बार जब कन्फर्म टिकट RAC रह जाता था. तो हम स्लीपर या एसी बोगी में इस वेटिंग टिकट पर अपनी यात्रा पूरी करते थे. इससे कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था. कई बार सोशल मीडिया के जरिये भी रेलवे यात्रियों ने अपनी परेशानी साझा की. अभी हाल में हीं ट्रेन का एक विडियो भी काफी वायरल हो रहा था. जिसमें बोगी में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही थी. इससे रेलवे की छवि को भी नुक्सान हो रहा था.

अब इन परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने वेटिंग टिकट पर यात्रा करना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है. बिना कन्फर्म टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों को लेकर रेलवे ने सख्त नियम बनाए हैं, जिसके तहत आपसे जुर्माना भी लिया जा सकता है या आपको बीच रास्ते में ट्रेन से उतारा भी जा सकता है. वेटिंग टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को 440 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. अगर बात बढ़ी तो टीटी आपको बीच रास्ते में भी उतार देंगे. टीटी के पास यह भी अधिकार होगा की वह आपको एसी या स्लीपर से उतार का सामान्य डब्बे में भेज दे. जनरल बोगी में आपको यात्रा करने का तभी अधिकार मिलेगा जब आपने अपनी टिकट विंडो काउंटर से जाकर ली है.
यदि आप वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे हैं, और टीटी ने आपको पकड़ लिया. इस स्थिति में यदि वो जुर्माना देने की मांग करता है और आप उसे जुर्माना नहीं देते हैं तो आप पर रेलवे एक्ट की धारा 137 के तहत क़ानूनी कार्रवाई हो सकती है. इससे आपका बड़ा नुकसान होगा. ऐसे में रेलवे से यात्रा करना आपको भारी भी पड़ सकता है. इसलिए रेलवे से यात्रा करने से पहले आपकी टिकट कन्फर्म है या नहीं इसकी जांच जरुर कर लें.

कई लोग जनरल डब्बे की टिकट लेकर स्लीपर में यात्रा करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना आप पर अब भारी पर सकता है. ऐसा करने वालों को दोगुना जुर्माना तक भरना पड़ सकता है. इसलिए जिस भी बोगी का टिकट आपने खरीदा है, उसी बोगी में यात्रा करें. कन्फर्म टिकट पाने के लिए आपको चार्ट बनने का इंतजार करना होगा. ध्यान रहे यह चार्ट दो बार बनता है. यह चार्ट ट्रेन चलने से 4 घंटे पहले और दूसरा चार्ट आधे घंटे पहले शो होता है.
ध्यान रखें.. अगर आपने टिकट ऑनलाइन बुक करवाया है और टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है तो आप इस टिकट से यात्रा करने से बचें. आप ऑनलाइन टिकट को कैंसिल भी करवा सकते हैं. क्योंकि इस वेटिंग टिकट पर यात्रा करना आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है.
