wplXmi

BCCI ने पुरुषों के IPL की सफलता के बाद पहली बार महिला आईपीएल(WPL) का आयोजन करने का फैसला किया जिसकी शुरुआत 4 मार्च को होगी और फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। महिला क्रिकेट के इतिहास में यह पल सुनहरे अक्षरों में लिख जाएगा। इस महिला आईपीएल 2023 में कुल 5 टीमें आपस में भिड़ेंगी।

WPLXmi

पांच टीमों में से एक नाम पुरुषों के आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस का भी है। आज हम इसी टीम के बारे में बात करने जा रहे हैं। मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम है जिससे भारत ही नहीं विश्व भर में लोग बहुत पसंद करते हैं। मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे महंगी टीम है। उन्होंने फ्रेंचाइजी जीतने के लिए 912.99 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि डब्ल्यूपीएल टीम नीलामी में सबसे महंगी टीम 1,289 करोड़ रुपये थी।

harmanpreet mi

WPL मुंबई टीम 2023 का विश्व स्तर के क्रिकेटर तैयार करने का एक समृद्ध इतिहास रहा है और इस साल के टूर्नामेंट में खिताब के लिए एक प्रमुख दावेदार होने की उम्मीद है। इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण मौजूद है जो टूर्नामेंट में काफी किफायती साबित हो सकता है। बल्लेबाजी की बात करें तो याशिका भाटिया और हैले मैथ्यूज ओपनिंग कर सकते हैं तो वही हरमनप्रीत जैसी बेहतरीन बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर में मौजूद हैं। इंग्लैंड की ऑलराउंडर नट साइवर इस टीम को मजबूती प्रदान करेंगे और तुरुप का इक्का साबित होंगी।

अमेलिया केर, अमनजोत कौर और पूजा वस्त्राकर की हरफनमौला क्षमता उन्हें अच्छी स्थिति में रखेगी। गेंदबाजी की कमान सायका और सोनम यादव संभालेंगी।

edwards

इस टीम का कोचिंग स्टाफ काफी मजबूत है।इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगी। झूलन गोस्वामी टीम मेंटर और गेंदबाजी कोच की दोहरी भूमिका निभाएंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरफनमौला देविका पलशिकार बल्लेबाजी कोच होंगी जबकि तृप्ति चंदगडकर भट्टाचार्य टीम मैनेजर होंगी।

Gujrat Giants Women and Mumbai Indians Womens IPL Match

मुंबई इंडियंस की टीम पहला मुकाबला 4 मार्च को गुजरात के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 6 मार्च को यह टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 9 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और 12 मार्च को उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 14 मार्च को एक बार फिर गुजरात ,18 मार्च को उत्तर प्रदेश , 20 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और 31 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी। टीम की नजर अच्छा प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाने की होगी।

मुंबई इंडियंस की टीम: हरमनप्रीत कौर, नताली साइवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हमैरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *