iplXpurpleXcapX

आईपीएल का क्रेज पूरे विश्व भर में है। विश्व की सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के नई सीजन की शुरूआत होने जा रही है। क्रिकेट फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारी शुरू कर चुकी हैं।

इस सीजन भी पिछले सीजन की तरह 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईपीएल के 16वे संस्करण की शुरुआत 30 मार्च को होगी और फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

आज हम आपको आईपीएल के हर सीजन में पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी के बारे में बताएंगे। एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को यह कैप दी जाती है और एक गेंदबाज के लिए विश्व की सबसे प्रतिष्ठित लीग में पर्पल कैप जीतना बहुत गर्व की बात होती है।

चलिए देखते हैं-

1) आईपीएल 2008-

Sohail Tanvir

आईपीएल के पहले संस्करण में पाकिस्तानी गेंदबाज सोहेल तनवीर ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 11 मुकाबलों में 22 विकेट चटकाए थे और इस कैप पर कब्जा जमाया था. यही नहीं तनवीर हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने थे।

2) आईपीएल 2009-

rp singh

आईपीएल के दूसरे संस्करण में भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह ने इस कैंप को जीता। डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए आरपी सिंह ने 16 मैचों में 23 विकेट चटकाए थे।

3) आईपीएल 2010-

Pragyan Oja Purple cap winner

डेक्कन चार्जर्स के प्रज्ञान ओझा ने इस सीजन पर्पल कैप को अपनी झोली में डाला। ओझा ने 16 मैचों में 21 विकेट चटकाए थे और अपनी टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था।

4) आईपीएल 2011-

malingaX2011

इस सीजन मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज रह चुके लसिथ मलिंगा ने पर्पल कैप जीती थी और बल्लेबाजों को चारों खाने चित किया था। लसिथ मलिंगा ने मात्र 16 मैचों में 28 विकेट चटका कर रिकॉर्ड बना दिया था।

5) आईपीएल 2012-

Morne Morkel DD

दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने 16 मैचों में 25 विकेट चटका कर पर्पल कैप पर कब्जा किया था.

6) आईपीएल 2013-

bravoXpurpleXcap

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने पहली बार पर्पल कैप जीती। इस कैरीबियन खिलाड़ी ने 18 मैचों में रिकॉर्ड 32 विकेट चटकाए थे। इस रिकॉर्ड को आज तक कोई भी गेंदबाज तोड़ नहीं पाया है।

7) आईपीएल 2014-

Mohit Sharma 1

आईपीएल के इस सीजन में भी चेन्नई के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा पर्पल कैप अपने नाम कर गए। मोहित ने 16 मुकाबलों में 23 विकेट चटका कर इस खिताब को जीता।

8) आईपीएल 2015-

dwayne bravo celeb chennai

आईपीएल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो दूसरी बार पर्पल कैप जीते। ब्रावो ने 17 मैचों में 26 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर पर्पल कैप जीती थी।

9) आईपीएल 2016-

bhuvneshwar kumar in action for sunrisers ipl 1522329200

आईपीएल 2016 में भारतीय गेंदबाजों ने लाजवाब प्रदर्शन किया और इस बार पर्पल कैप पर सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कब्जा किया. भुवनेश्वर कुमार ने 17 मैचों में 23 विकेट चटकाए थे।

10) आईपीएल 2017-

bhuviXpurpleXcap

आईपीएल 2017 में एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार 14 मैचों में 26 विकेट चटका कर पर्पल कैप जीत गए और उन्होंने ब्रावो के दो पर्पल कैप जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

11) आईपीएल 2018-

Andrew Tye

किंग्स इलेवन पंजाब के एंड्रयू टाय ने 14 मैचों में 24 विकेट झटक कर पर्पल कैप पर कब्जा किया था.

12) आईपीएल 2019-

tahir

आईपीएल 2019 में पर्पल कैप पर चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर इमरान ताहिर का कब्जा रहा. ताहिर की इकॉनमी बेहतरीन रही और उन्होंने 17 मैचों में 26 विकेट चटकाए।

13) आईपीएल 2020-

rabada

2020 आईपीएल सीजन में भी दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए पर्पल कैप जीती। कगिसो ने 17 मैचों में 30 विकेट चटकाए थे।

14) आईपीएल 2021-

Harshal Patel PTI Image

आईपीएल का यह सीजन पूरी तरह से युवा गेंदबाज हर्षल पटेल के नाम रहा। हर्षल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए 15 मैचों में 32 विकेट चटका कर विश्व क्रिकेट में सनसनी मचा दी। एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में उन्होंने ब्रावो की बराबरी भी की।

15) आईपीएल 2022-

1238326 yuzvendra chahal

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में फाइनल में पहुंचा था और इसकी सबसे बड़ी वजह उनके विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर और गेंदबाज यूज़वेंद्र चहल थे। इस सीजन यूज़वेंद्र चहल ने 17 मैचों में 27 विकेट चटका कर पर्पल कैप जीती।

कमेंट करके बताइए इस सीजन कौन सा गेंदबाज पर्पल कैप पर कब्जा करेगा?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *