भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने बेस्ट फ्रेंड हार्दिक पंड्या के साथ दुबई में पार्टी कर रहे है। दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वैसे तो कुछ वक़्त पहले तक धोनी रांची में टेनिस टूर्नामेंट खेल रहे है। धोनी ने ट्रॉफी जीतने के सिलसिले को जारी रखते हुआ टेनिस में भी एक कप जीत ही लिया। उसके बाद माना जा रहा था कि धोनी आईपीएल 2023 की तयारियों में जुट जाएंगे। परंतु अभी वह दुबई में हार्दिक पंड्या और अन्य दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते हुए नज़र आ रहे है।

धोनी दुबई में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी अटेंड करने के लिए गए है। इस धमाकेदार पार्टी में बॉलीवुड रैपर बादशाह अपने फेमस गाने ‘काला चश्मा’ पर रैप करते नज़र आ रहे हैं। बादशाह के साथ इस गाने पर हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन और एम एस धोनी भी रैप कर रहे है। हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप के बाद सीधे न्यूज़ीलैंड के लिए रवाना हो गए थे जहा उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की। भारत वह सीरीज 1-0 से जीतने में कामयाब हुआ था। उसके बाद पंड्या को वनडे सीरीज के लिउए आराम दे दिया गया था।

अब पंड्या और धोनी का अन्य साथी जनों के साथ बॉलीवुड स्टाइल में पार्टी करने के कई मज़ेदार वीडियो सामने आ रहे है। पूर्व कप्तान मस धोनी का है नया अंदाज़ फैंस को खूब भा रहा है। दिसंबर में आईपीएल 2023 को लेकर ऑक्शन होना है, जबकि मार्च-अप्रैल में आईपीएल हो सकता है। धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। वह इस साल सीएसके के लिए कई एहम खिलाडी ढूंढ़ने के तालाश करेंगे पिछले साल चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल पर नीचे से दूसरे स्थान पर थी। ऐसे में धोनी चेन्नई को सुरक्षित हाथों में छोड़ने का प्रयास और अपने आखिरी सीजन को यादगार बनाना चाहेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *