धमाकेदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर भारत का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। भारत भले ही T20 विश्व कप नहीं जीत पाया हो मगर सूर्यकुमार यादव ने अपने खेल से पूरे विश्व को प्रभावित किया है। सूर्या की चमक और धमक के आगे विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी पनाह मान रहे हैं। सूर्यकुमार यादव का लोहा, भारत ही नहीं दुनिया का हर एक क्रिकेट प्रेमी मान रहा है उनके खेलने का अंदाज महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की तरह जरूर है मगर उनके हर एक शॉर्ट में निराला होता है। जबसे स्काई ने भारत के लिए खेलना शुरू किया है वह लगातार रिकॉर्ड्स तोड़ते जा रहे हैं साथ ही नए कीर्तिमान भी बनाते जा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव सफेद गेंद के खेल के एक महान खिलाड़ी है। वह भारत के लिए सिर्फ टी 20 और वनडे मैच ही खेलते है इसके बावजूद उन्होंने साल 2022 में टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय रन बनाए है। भारत के पास ऐसे कई खिलाड़ी है जो तीनों फॉर्मेट खेलते है। मगर सूर्या के तेज की आगे कोई बल्लेबाज नजर हो नहीं आता हैं। उनकी रन बनाने के भूख मैदान पर साफ नजर आती है।
सूर्यकुमार यादव मस्त बाकी सब पस्त
भारतीय टीम का प्रदर्शन इस साल निराशाजनक रहा है। भारत ना तो एशिया कप जीतने में कामयाब हुआ ना ही टी 20 वर्ल्ड कप मगर सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह का खेल दिखाया है। उससे भारतीय समर्थकों को बड़ी आशा मिली होगी। कोहली और रोहित के बाद एक और दाएं हाथ का खिलाड़ी भारतीय टीम में अपना सिक्का जमाने आ गया है। और रिकॉर्ड्स भी इसी बात की गवाही दे रहे है कि सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की नई ऊंचाई तक ले जाएंगे। सूर्यकुमार यादव ने इस वर्ष अब तक 10 वनडे मैच खेले है। लेकिन वनडे मैच में स्काई को अभी ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिला है। वही टी20 मैचों में स्काई का प्रदर्शन आसमान से भी ऊंचा रहा है। जिसके दम पर वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। 2022 में सूर्यकुमार यादव ने अब तक खेले मैचों की 38 पारियों में 1256 रन बनाए हैं। इनमें से उन्होंने 29 टी20 मैचों की 29 पारियों में 1040 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।
वही दूसरा स्थान रिषभ पंत आते है। उन्होंने कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए अब तक 36 पारियों में 1190 रन बनाए हैं। वही तीसरे स्थान पर विराट कोहली आते है। जिनका फॉर्म पिछले कुछ समय से धमाडोल ही रहा था मगर टी 20 वर्ल्ड कप से उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी धमक हासिल की है। उन्होंने 2022 में 35 पारियों में 1176 रन बनाए।
2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:-
1256 रन – सूर्यकुमार यादव (38 पारी)
1190 रन – रिषभ पंत (36 पारी)
1176 रन – विराट कोहली (35 पारी)
1156 रन – श्रेयस अय्यर (30 पारी)
916 रन – रोहित शर्मा (38 पारी)