कोई पूछे तो बता देना एक खिलाड़ी ऐसा था जो विकेट के पीछे से मैच जिता देता था – यह लाइन सुनकर आपके दिमाग में कई सारे सवाल आ रहे होंगे। हम आपको बताना चाहेंगे कि यह स्लोगन कल भारत के श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 मुकाबला हारने के बाद ट्रेंड करने लगा।
इस स्लोगन का ताल्लुकात भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज Mahendra Singh Dhoni से है।

महेंद्र सिंह धोनी बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपने दिमाग और हुनर के बलबूते भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। कई मौकों पर क्रिकेट प्रेमियों ने देखा है कि इस खिलाड़ी ने विकेट के पीछे से भारत को मैच में जीत दिलाई है। यही वजह थी कि कल श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद एक खिलाड़ी था जो विकेट के पीछे से जीत दिला देता था लाइन ट्रेंड कर गई।

जब ऋषभ पंत श्रीलंकाई पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेट के पीछे से थ्रो मारने में नाकाम रहे थे तब लोगों को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। ऐसा ही कुछ धोनी ने 2016 टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ किया था और भारत यह मुकाबला जीत गया था। अगर ऋषभ पंत वहां सटीक थ्रो मार देते तो भारतीय टीम जीत सकती थी

ट्विटर पर हेस्टैक एम एस धोनी ट्रेंड कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से इतने साल दूर रहने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज अभी भी पुराने जैसा है और भारत उनका रिप्लेसमेंट नहीं ढूंढ पाया है। एक कप्तान के रूप में भी महेंद्र सिंह धोनी को बहुत मिस किया जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *