Placeholder canvas

वह खिलाड़ी जो हटा देगा अफ्रीकी टीम से चोकर्स का तमगा !

Bihari News

यह खिलाड़ी हटाएगा अफ्रीकी टीम से चोकर्स का तमगा !

वो खिलाड़ी जिसने अफ्रीकी क्रिकेट को गौरवान्वित करने का काम किया

दक्षिण अफ्रीका को अंडर19 विश्व कप दिलाने वाला कप्तान

दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग के पहले सीजन का चैंपियन कप्तान

पहले तीन टेस्ट में दो शतक लगाने वाला दक्षिण अफ्रीका का पहला बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका को मिला भविष्य का नया और जांबाज कप्तान

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट लगभग 145 सालों से चला आ रहा, एक मुसाफिर जिसने अपने इतने लंबे सफर में बहुत से अच्छे और बुरे दौर गुजरते देखे। बहुत से सिलसिलों का साक्षी रहा ,बहुत से लोगों को आते हुए देखा और बीच से विदा होते हुए भी देखा। और बहुत सी ऐसी घटनाएं महसूस की जिसने किसी ने कभी सोचा भी नहीं था। क्रिकेट की एक ऐसी टीम जिसका सफर बहुत बुरा रहा है। जिसने वजूद में आने से पहले ही खुद के वजूद ही मिटा दिया। और जब वापसी की तो अपने पर लगे सबसे बड़े दाग को आज तक मिटा नहीं पाई। आज से तकरीबन 30 साल पहले इस टीम को चोकर्स का तमगा मिला जो आज तक इस टीम के नाम बरकरार है। अब तक आप समझ गए होंगे आखिर हम किस टीम की बात कर रहे है, जी हां, दक्षिण अफ्रीका की। और जाहिर सी बात है, बात अगर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट की हुई है तो उसी टीम के एक खिलाड़ी की ही चर्चा हम करेंगे। दोस्तों शाहरुख खान का एक बड़ा ही फेमस डायलॉग है। हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। लेकिन क्रिकेट के गलियारों में जीतकर हार जाने वाले को चोकर्स कहते हैं। और ये उपाधि फिलहाल दक्षिण अफ्रीका से कोई नहीं छीन सकता। आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में जब ये टीम पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाउजुद अहम मैचों मे हारती हैं तो बड़ा अटपटा सा लगता है। यह जानते हुए कि इस टीम पास ऐबी डिविलियर्स, जैक कैलिस, डेल स्टेन, फाफ डु प्लेसिस, हाशिम अमला, ग्रीम स्मिथ, डेविड मिलर जैसे धुरंधर खिलाड़ी है। लेकिन फिर भी टीम आईसीसी इवेंट जीतने में असफल ही रहती है।

दोस्तों, अपने इस अंक में हम बात करने वाले है एक ऐसे खिलाड़ी की, जिसने साल 2014 में ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी बल्की अपनी कप्तानी से भी सबका दिल जीत लिया। महज 19 साल की छोटी सी उम्र में दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में सफल रहा। और ए बी डिविलियर्स , हाशिम अमला जैसे दिग्गजो को पीछे छोड़कर आईसीसी अंडर 19 विश्व कप अपने नाम कर लिया। हम बाते कर रहे है। साउथ अफ्रीका के स्टायलिस और अग्रेशिव बैट्समैन एडेन मार्क्रम की। क्योंकि आज कल ये क्रिकेट की दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए है। मार्क्रम जिस तरह से क्रिकेट जगत में तेजी के साथ सुर्खियां बटोर रहे है, वो दिन दूर नही कि ये खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के तीनों फार्मेट में कप्तानी करता नजर आयेगा। दोस्तों, आज हम अपनी इस लेख में इसी खिलाड़ी के जीवन की चर्चा करने वाले है। जानेंगे कि आखिर कैसे एडेन मार्क्रम ने क्रिकेट इतिहास में जो खुशी दक्षिण अफ्रीका को दी वो कोई और क्यों नहीं दे पाया।

एडेन काइल मार्क्रम का जन्म 4 अक्टूबर साल 1994 को दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम काइल मार्क्रम और मां का नाम जीना मार्क्रम है। मार्क्रम के परिवार में खेल का माहौल शुरू से ही रहा। मार्क्रम को 2 साल की बहुत छोटी सी उम्र में क्रिकेट महज तोहफे में मिली। मार्क्रम की क्रिकेट के साथ साथ फुटबॉल में भी अच्छी खासी दिलचस्पी रही है। एडेन मार्क्रम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्रिटोरिया बॉयज हाई स्कूल से पूरी की। मारक्रम पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेल में भी काफी अच्छे थे। बचपन में वो दोस्तों के साथ पास के ग्राउंड में जाकर क्रिकेट खेला करते थे। मार्क्रम की क्रिकेट के प्रति लगन ऐसी थी कि वो दोस्त से बोलते मैं आज पूरे दिन बल्लेबाजी करूंगा। और दोस्त से कहते तुम सिर्फ गेंदबाजी करो। साल 2010 में हाई स्कूल के दिनों में उन्होंने क्रिकेट को फुटबॉल पर ज्यादा प्राथमिकता देना शुरू कर दिया था। क्रिकेट खेलने के साथ साथ मारक्रम ने साल 2012 में अपनी स्कूलिंग खत्म की। साल 2013 में उन्होंने टुक्स क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन की। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और आगे बढ़ते रहे। साउथ अफ्रीका और आईसीसी टूर्नामेंट एक दूसरे के विपरीत है

आईसीसी टूर्नामेंट में अगर आप देखें तो दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन हमेशा निराशाजनक ही रहा है। इस टीम की झोली में आईसीसी की छोटी बड़ी कोई भी ट्रॉफी नही आई थी। लेकिन साल 2014 में एडेन मार्क्रम ने कुछ ऐसा किया जिसे दक्षिण अफ्रीका का कोई भी कप्तान इससे पहले नही कर पाया था। साल 2014 में साउथ अफ्रीका पहली बार एडेन मारक्रम की कप्तानी में आईसीसी अंडर 19 विश्व कप जीतने में सफल रहा था। अंडर 19 विश्व कप 2014 के फाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। और अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाने में अहम योगदान निभाया। इस टूर्नामेंट में मार्क्रम ने 123.33 के स्ट्राइक रेट से 370 ठोक डाले । उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरुस्कार से नवाजा गया। आईसीसी अंडर 19 टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर होने के बाउजुद भी एडेन मारक्रम को नेशनल टीम में डेब्यू करने का मौका हासिल नही हुआ। बल्कि उनके साथ उसी टीम में साथी खिलाड़ी रहे कागीसों रबाड़ा और फेहलुकवायो को नेशनल टीम से बुलावा आ गया।

साथी खिलाड़ियों के नेशनल टीम में चुने जाने से मार्क्रम निराश नहीं हुए थे बल्कि ईएसपीएन से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था दरअसल वे खिलाड़ी एक्स फैक्टर खिलाड़ी है। मुझे विश्वास है मेरा समय भी जल्द आएगा।एडेन मार्क्रम ने अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत साल 2014 में नॉर्दर्न की तरफ से की। और उन्होंने साल के अंत तक घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखा। मार्क्रम को साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका की टी 20 कप के लिए लिए टीम में चुना गया था और 2016 में भी उन्होंने बोल्टन क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व किया था। एडेन मार्क्रम के लिए साल 2017 काफी सुनहरा साल साबित हुआ। इसी साल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ युवा घरेलू खिलाड़ी नामित किया। और एडेन मार्क्रम 2017 टी 20 ग्लोबल लीग टूर्नामेंट में नेल्सन मंडेला बे स्टार्स के लिए खेले। लेकिन कुछ मैचों बाद निजी कारणों से उन्होंने ये प्रतियोगिता बीच में ही छोड़ दी। साल 2017 में ही एडेन मारक्रम के लिए वो दिन आया जिसे देखने के लिए वो तीन सालों से इंतजार कर रहे थे। उन्हे जून 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अफ्रीकी टीम में चुना गया। लेकिन उन्हें खेलने का मौका नही मिला और वे बेंच पर ही बैठे रहे। सितंबर 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्हे एक बार फिर टेस्ट टीम में चुना गया। और इस बार वो शामिल ही नही हुए बल्कि खेले भी।

28 सितम्बर 2017 को मार्क्रम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना अंतराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया। अपने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में उन्होंने शानदार 97 रन बनाए । वो सिर्फ 3 रनों से अपना पहला शतक बनाने से चूक गए। डीन एल्गर के साथ उन्होंने 196 रनों की जबरदस्त पार्टनरशिप भी की। मारक्रम जब दूसरा टेस्ट खेलने के लिए उतरे तो लगा कि वो कुछ बड़ा करने वाले है। क्योंकि इतने प्रतिभावान खिलाड़ी खुद को अब टीम से दूर नही रखना चाहता था। इसलिए उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपना पहला शतक जमा दिया। मार्क्रम के बल्ले से 186 गेंदों में 143 रन आए। और दिसंबर 2017 में उन्होंने अपना दूसरा टेस्ट शतक भी लगा दिया। वो पहले तीन टेस्ट में दो शतक लगाने का करनामा करने वाले पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बने। अक्टूबर 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ ही हाशिम अमला के रिप्लेसमेंट के रूप में मार्क्रम को वनडे टीम में शामिल किया गया। और इस तरह 22 अक्टूबर 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ एडेन मारक्रम को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भी पदार्पण करने का मौका मिल गया। अपने डेब्यू वनडे में उन्होंने 66 रनों की अर्द्ध शतकीय पारी खेली थी और दो विकेट भी अपने नाम किए थे। मारक्रम की बल्लेबाजी अफ्रीकी प्रसंशक और सेलेक्टरों को खूब भा रही थी। मार्क्रम ने अपने खेल से दीवाना बना दिया था।

साउथ अफ्रीका के लिए उन्होंने टी 20 में 22 मार्च 2019 को श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया। इससे पहले साल 2018 में मारक्रम ने अफ्रीका की मंजासी सुपर लीग में भाग लिया था। जहां वो पार्ल रॉक्स की टीम से खेले। यहां भी उनका बल्ला खूब गरजा। मार्च 2019 में एडेन मार्क्रम ने इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में हैंपशायर क्रिकेट क्लब के लिए हस्ताक्षर किए और आगे चलकर इसी टीम से काउंटी क्रिकेट खेली। साल 2021 में एडेन मार्क्रम ने आईपीएल में पदार्पण किया। जहां वो किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते नजर आए। उन्होंने इस सीजन में 6 मैचों मे 146 रन बनाए। लेकिन टाटा आईपीएल 2022 में हुई नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने एडेन मार्क्रम को 2.60 करोड़ में खरीदकर टीम में शामिल किया। जहां उन्होंने 47 की औसत से 14 मैचों मे शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश करते हुए 381 रन बनाए। जिसमें तीन हाफ सेंचुरी भी शामिल है। इस सीजन इनका उच्चतम स्कोर 68 था। दोस्तों आईपीएल को सबसे अच्छी और रोमांचक लीग माना जाता है पिछले कई सालों से यह लीग ना जाने कितने खिलाड़ियों के लिए फेम पाने का मंच साबित हुई है। आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस बार भी दस टीमें एक चमचमाती ट्रॉफी के लिए जद्दोजहद करती हुई दिख रही हैं। आईपीएल के सभी सीजन में कुछ ना कुछ नया जरूर देखने को मिलता है इस बार भी कुछ ऐसा ही नया देखने को मिला। इस बार आईपीएल की कई टीमों ने अपना कप्तान बदला हैं। और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस बार नया कप्तान चुना है।

आईपीएल 2023 में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्क्रम हैदराबाद टीम की कप्तानी कर रहे है। आपको बता दें की मार्कम ने साउथ अफ्रीका टी 20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की भी कप्तानी की थी।साउथ अफ्रीका टी 20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने पहले सीजन में ही खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल और सनराजर्स ईस्टर्न कैप के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इन दोनो के बीच फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने चार विकेट से जीत हासिल की। इस लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप को चैंपियन बनाने में कप्तान एडेन मार्क्रम का बहुत बड़ा हाथ रहा था। उन्हे मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। साउथ अफ्रीका टी 20 लीग में मार्क्रम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे और उनका उच्चतम स्कोर 100 रन रहा था। उन्होंने 172.41 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इसी साउथ अफ्रीका टी 20 लीग से प्रभावित होकर आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया । हाल ही में उन्हे साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम का भी कप्तान बनाया गया था। दक्षिण अफ्रीका बोर्ड एडेन मार्क्रम में अपना फ्यूचर का कप्तान देख रही है। इसलिए सभी की निगाहें उन पर इस बार के आईपीएल सीजन में रहेंगी। खासकर मारक्रम की कप्तानी पर।

6 फुट 1 इंच के एडेन मार्क्रम के छोटे से क्रिकेट करियर की की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 7 टेस्ट मैच खेले है जिसमें उन्होंने 57 की औसत से 3 शतक और दो अर्द्ध शतक की बदौलत 695 रन बनाए है। वहीं एकदिवसीय क्रिकेट में भी 7 मैच खेले है और 27 की औसत से 193 रन बनाए है। अगर मार्क्रम के प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की बात करें तो 42 मैच में 47 की औसत से 3103 रन बनाए है जिसमें 8 शतक और 16 अर्द्ध शतक शामिल है।

एडेन मार्क्रम के आईपीएल करियर पर नजर डाले तो उन्होंने कुल 20 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 40 की औसत से 527 रन बनाए है। वहीं दो विकेट भी चटकाए है।

दोस्तों, आपको क्या लगता है ? साउथ अफ्रीका टी20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप को चैंपियन बनाने के बाद क्या एडन मार्क्रम अपनी कप्तानी में आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद टीम को भी चैंपियन बना पायेंगे ? इस बारे में आप क्या सोचते हैं। आप हमें अपनी राय कमेंट करके बता सकते है . 

Leave a Comment