क्रिकेट के खेल को जेंटलमान गेम्स कहा जाता है मगर ऐसा कई बार हुआ जब खिलाडी अपनी मर्यादा को भूल का कुछ गलत काम कर बैठे और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। भारत में हीरो की परिभाषा सबके लिए अलग अलग होती है। लेकिन क्रिकेटर्स को यहाँ भगवान का दर्जा दिए जाता है। लोग उन्हें पूजते है उनके जैसा बनना चाहते है उनसे मिलना, उनके साथ सेल्फी खींचना चाहते है मगर आप में से बहुत कम लोग ही होंगे जो यह जानते हो कि आपके लोकप्रिय सितारे जेल की सैर करके भी आ चुके है।

विनोद कांबली

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली अक्सर विवादों में घिरे रहते है। और जेल जाने की लिस्ट में उनका नाम देख शायद आपको हैरानी ना हुई हो। कांबली और उनकी पत्नी पर अपनी नौकरानी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था, क्योंकि उसने उन पर वेतन न देने का आरोप लगाया था। नौकरानी ने दावा किया कि विनोद कांबली और उनकी पत्नी ने मजदूरी मांगने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके चलते विनोद कांबली के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई।

वहीं साल 2022 में भी उन्हें पुलिस की फटकार खानी पड़ी थी। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि विनोद कांबली ने शराब के नशे में एक शख्स को अपनी कार से टक्कर मार दी थी। हालांकि उस व्यक्ति को केवल मामूली चोटें आईं, बाद में पुलिस ने कांबली को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस स्टेशन ले गई।

श्रीसंत

श्रीसंत भारत के एक ऐसे खिलाडी है जो अपने अग्रेशन के लिए काफी मशहूर है। जिसके कारण वह अक्सर विवादों में रहते थे। इसी बीच आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में श्रीसंत को आरोप में तीन महीने से जेल में हैं। आरोपों का समर्थन करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे, जिसके कारण उन्हें रिहा कर दिया गया। हालाँकि, कई सालो बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उनपर लगे प्रतिबंध हटा लिए है। वह अब केरल में एक टीम के लिए खेल रहा है, और उसका सपना एक दिन फिर से भारत के लिए खेलना है।

अमित मिश्रा

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा भी जेल कि सलांखो से बच नहीं पाए। दरअसल, अमित मिश्रा पर एक महिला ने छेड़छाड़ का लगाया था, जिसके आरोप में दो बार आईपीएल हैट्रिक ले चुके अमित मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। महिला का आरोप था कि अमित मिश्रा ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। इस वजह से अमित मिश्रा को तीन घंटे की पूछताछ से गुजरना पड़ा। इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। इस साल अमित मिश्रा आईपीएल में लखनऊ की टीम से जलवे बिखरते हुए नज़र आयंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू

ठोको ताली वाले नवजोत सिंह सिद्धू अपने जामने के महान क्रिकेटर्स में से आते थे। उन्होंने एक पॉलिटिशियन और टीवी पर भी खूब काम किया है। नवजोत सिंह सिद्धू पर एक रोड रेज की घटना में एक व्यक्ति को जानभूझ कर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। हादसे में घायल गुरनाम सिंह की मौत हो गई थी।

1999 में सिद्धू पर मुकदमा चलाया गया और उन्हें इस हादसे से बरी कर दिया गया। लेकिन सात साल बाद, आरोप फिर से लाए गए और इस बार उन्हें दोषी पाया गया। उन्हें 3 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन उन्होंने अपील की और सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी। सिद्धू को उस वक़्त जमानत पर रिहा हो गए था। मगर कुछ समय बाद सिद्धू बच नहीं पाए और उनकी जमानत को रद्द करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया। वह इस बार सिद्धू बच नहीं पाए। नवजोत सिंह सिद्धू मई 2022 से पटियाला सेंटर जेल में है।

सुरेश रैना

सुरेश रैना का नाम इस लिस्ट में देखकर आप भी चौंक गए होंगे। भोले भले सोनू (सुरेश रैना का निक नेम) भी एक बार प्रोटोकॉल तोड़ते हुए पाए गए थे। रैना को दिसंबर 2020 में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के लिए दोषी ठहराया गया था। रैना मुंबई के ड्रैगनफ्लाई क्लब में एक पार्टी में शामिल हुए थे, तभी पुलिस ने वहां छापा मारा और रैना समेत 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

रैना के साथ सिंगर गुरु रंधावा को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि पूछताछ के बाद सुरेश रैना और सिंगर को जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन्हें धारा 188, 269 और 34 (एक ही इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *