Placeholder canvas

IPL 2023 : रिटायरमेंट की उम्र में मैदान पर जलवा दिखा रहे हैं ये 5 खिलाड़ी

Bihari News

विश्व की सबसे प्रतिष्ठित लीग आईपीएल का 16 वां संस्करण चालू हो गया है। इस सीजन विश्व के कई सर्वश्रेष्ठ धुरंधर अपनी चमक बिखेर रहे हैं। अब तक का युवा खिलाडी बहुत शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं जिसमें से इंग्लैंड के हैरी ब्रुक, इंग्लैंड के राशिद खान और भारत के रिंकू सिंह और नितीश राणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस बार आईपीएल में कई उम्रदराज खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं और उन्होंने भी बेहद शानदार प्रदर्शन कर सबको चकित कर दिया है।

जी हां दोस्तों आज चक दे क्रिकेट की टीम आपको ऐसे ही कुछ धुरंधरों से रूबरू कराएगी जिन्होंने उम्र को पीछे छोड़ते हुए विपक्षी टीम पर हमला बोला है।

1) महेंद्र सिंह धोनी-

42 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन गेंदबाजों की खूब पिटाई लगा रहे हैं। इस सीजन तो ऐसा लग रहा है जैसे युवा महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी कर रहे हो। युवा खिलाड़ियों से ज्यादा फिट महेंद्र सिंह धोनी मैदान में बहुत फुर्तीले हैं और तेजी से रन दौड़ते हैं।

धोनी ने इस सीजन अच्छा खेल दिखाया है और पहले मुकाबले में इन्होंने गुजरात के खिलाफ 7 गेंदों में 200 रन की स्ट्राइक रेट से नाबाद 14 रन बनाए। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने दूसरे मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ मात्र 3 गेंदों में 400 की स्ट्राइक रेट से 12 रन बनाए। तीसरे मैच में इनकी बल्लेबाजी नहीं आई लेकिन चौथे मुकाबले में धोनी ने मात्र 17 गेंदों में 188 की स्ट्राइक रेट से 3 छक्के जड़ नाबाद 32 रन बनाए। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स एक समय पर मुकाबला पूरी तरह से हार चुकी थी लेकिन एमएस इस मुकाबले को अंतिम गेंद तक लेकर गए।

2) शिखर धवन-

शिखर धवन 37 वर्ष के हैं और इस बार यह पंजाब किंग्स टीम की किस्मत बदलने के लिए टीम के कप्तान नियुक्त किए गए हैं। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी इन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया लेकिन इस खिलाड़ी ने हिम्मत नहीं हारी और आईपीएल में यह ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। दिग्गजों की मानें तो शिखर धवन की उम्र की वजह से उनका टीम में वापसी करना कठिन बताया जा रहा था लेकिन इस बल्लेबाज ने सब को गलत साबित कर दिया है। धवन ने अब तक 4 मुकाबलों में 233 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने एक मुकाबले में 99 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

3) पीयूष चावला-

34 वर्षीय पीयूष चावला फिर से अपनी गुगली का जलवा बिखेर रहे हैं। इस बार यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की जर्सी में आईपीएल खेल रहा है और अपने खेल से सबका दिल जीत रहा है। आई पी एल 2020 से लेकर आई पी एल 2022 तक इन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और यह सिर्फ आठ आईपीएल मुकाबलों का हिस्सा रहे थे। ऐसा लग रहा था इस बार यह किसी टीम के साथ कोचिंग स्टाफ के रूप में जुड़ जाएंगे. आईपीएल मेगा नीलामी के पहले राउंड में यह नहीं बिके थे लेकिन दूसरे राउंड में मुंबई इंडियंस ने इन पर भरोसा जताया। यह मुंबई के भरोसे पर खरे भी उतरे और उन्होंने अब तक 4 विकेट चटकाए हैं। इस सीजन मुंबई इंडियंस की पहली जीत में इनका अहम योगदान रहा था और इन्होंने 3 विकेट चटका कर दिल्ली कैपिटल्स को बैकफुट पर धकेल दिया।

4) अमित मिश्रा-

लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए 40 वर्षीय अमित मिश्रा बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सीजन इस खिलाड़ी ने 2 मुकाबलों में 3 विकेट चटकाए हैं और बल्लेबाजों को खासा परेशान कर रहे हैं। यह बखूबी जानते हैं कि लखनऊ की पिच स्पिनर के लिए मददगार होती है और ऐसे में यह खिलाड़ी अपनी टीम के काफी काम आने वाला है। लेकिन हिम्मत की दाद देनी होगी कि इस उम्र में भी इन्होंने अपना जलवा बरकरार रखा है।

5) मोहित शर्मा-

गुजरात की टीम ने एक ऐसे खिलाड़ी पर विश्वास जताया जिसने पिछले 3 वर्षों से आईपीएल में नहीं खेला था। यह भी इनके विश्वास पर खरे उतरे और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी उम्र 34 वर्ष है और आईपीएल 2014 में यह खिलाड़ी पर्पल कैप भी जीता था। पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी टीम को जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई और 4 ओवर में 2 विकेट चटकाए। अब यह अपने कप्तान हार्दिक पांड्या की तरकस में एक कीमती तीर है।

आपको इन पांचों उम्रदराज खिलाड़ियों में से कौन सा खिलाड़ी सबसे अच्छा लगता है ? कमेंट करके जरुर बताएं.

Leave a Comment