Placeholder canvas

2019 वर्ल्ड कप के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

Bihari News

वनडे विश्व कप 2023 के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। विश्व कप का आयोजन इस बार भारत में होना है और भारत ने इसके लिए अपनी कमर कस ली है। पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के हाथों भारत को बुरी तरह से शिकस्त मिली थी लेकिन टीम ने मनोबल गिरने नहीं दिया और न्यूजीलैंड श्रीलंका को हराकर शानदार वापसी की। विश्व कप के लिए भारत प्रबल दावेदार है.

विराट कोहली ने इस वर्ष खेले 5 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में से दो मैच में शतक लगा दिया है और उनका प्रदर्शन विश्व कप के लिहाज से भारत के लिए बहुत अहम है। चलिए देखते हैं 2019 विश्व कप के बाद से भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज कौन से हैं?

3) Shikhar Dhawan(शिखर धवन)

भारत के इस आक्रामक ओपनर बल्लेबाज ने 2019 विश्व कप में 2 पारियों में 125 रन बनाए थे। 2022 में वनडे में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ भी इस खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया था। 37 वर्षीय शिखर धवन ने 2019 विश्व कप में सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से भारत के लिए 1313 रन बटोरे हैं। इस सूची में शिखर धवन तीसरे नंबर पर हैं लेकिन उन्हें शायद ही विश्व कप 2023 के लिए टीम में शामिल किया जाए।

2) Shreyas Iyer(श्रेयस अय्यर)

मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर भारतीय बल्लेबाजी क्रम का स्तंभ है . श्रेयस ने वर्ष 2022 मे एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। अय्यर के नाम केवल 15 पारियों में 55.69 की औसत से 724 रन दर्ज थे और सभी फॉर्मेट को मिलाकर भी भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला नहीं खेलने वाले श्रेयस अय्यर। 2019 वनडे विश्व कप के बाद से 1421 रन बना चुके हैं।

1) Virat Kohli(विराट कोहली)

विश्व कप 2023 में विराट कोहली की फॉर्म भारत के लिए सबसे जरूरी होगी। नवंबर 2019 के बाद विराट कोहली ने वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक का सूखा लगभग 3 साल बाद खत्म किया था। 2019 वनडे विश्व कप के बाद से विराट कोहली के नाम 1487 रन दर्ज हैं और वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। पिछली छह वनडे अंतरराष्ट्रीय पारियों में उनके नाम तीन शतक दर्ज हैं।

कमेंट करके बताइए भारत के लिए 2023 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा?

Leave a Comment