Placeholder canvas

रोहित ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने, ओवरऑल दूसरे

Bihari News

भारतीय टीम भले ही बांग्लादेश से वनडे सीरीज हार गई लेकिन दूसरे वनडे में टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma ने इतिहास रच दिया. टूटे अंगूठे से रोहित ने 28 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली. दरअसल बांग्लादेश की बल्लेबाजी के समय रोहित शर्मा फील्डिंग के दौरान बुरी तरह इंजर्ड हो गए थे. स्लिप में खड़े रोहित, सिराज की गेंद पर कैच लेते समय चोटिल हो जाते हैं, चोट इतनी बुरी थी कि वो तुरंत मैदान के बाहर चले जाते हैं. इसके बाद यही कयास लगाए जा रहे थे कि वो बल्लेबाजी करने नहीं आएँगे, और हुआ भी ऐसा ही. पारी की शुरुआत करने शिखर धवन के साथ विराट कोहली आते हैं. बांग्लादेश द्वारा दिए गए 272 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति तब बहुत खराब थी. 46वें ओवर में दीपक चाहर के रूप में भारत का आठवां विकेट गिरता है, तब टीम का स्कोर 213 रन था.

सबने उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन तब उम्मीद बनकर मैदान पर आते हैं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा. रोहित ने आते ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे. 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रोहित अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से भारत को लक्ष्य के करीब ले जाते हैं, वो मैच को अंतिम गेंद तक ले जाते हैं. आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए 6 रनों की जरुरत थी और आखिरी गेंद तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर ने सटीक योर्कर फेंक दी, जिसपर रोहित छक्का लगाने में कामयाब नहीं हो सके. और भारत 5 रनों से मैच हार गया. इस हार के साथ बांग्लादेश ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली लेकिन रोहित की साहसिक पारी देख समूचा क्रिकेट वर्ल्ड हैरान था. पूरी दुनिया दिग्गज बल्लेबाज के साहस की मुरीद हो गई.

रोहित शर्मा ने ये पारी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है. रोहित ने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए. इन 5 छक्कों के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्कों का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसा कारनामा करने वाले वो पहले भारतीय और दुनिया के मात्र दूसरे बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा से पहले ये कमाल वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने किया है, गेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 छक्के दर्ज हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी कि रोहित शर्मा और क्रिस गेल के अलावा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं है, जिसने 400 छक्कों का आंकड़ा भी छुआ हो. रोहित के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है, जिन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय करियर में कुल 359 छक्के लगाए हैं. आइए एक नजर डालते हैं अंतराष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप भारतीय बल्लेबाजों के बारे में

7. वीरेंद्र सहवाग – 243 छक्के

6. सौरव गांगुली – 247 छक्के

5.युवराज सिंह – 251 छक्के

4.सचिन तेंदुलकर – 264 छक्के

3. विराट कोहली – 265 छक्के

2. एमएस धोनी – 359 छक्के

1. रोहित शर्मा – 502 छक्के

अब एक नजर ओवरऑल सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में

5.मार्टिन गप्टिल – 383 छक्के

4. ब्रेंडन मैकुलम– 398 छक्के

3. शाहिद अफरीदी – 476 छक्के

2. रोहित शर्मा – 502 छक्के

1. क्रिस गेल – 553 छक्के

इन 5 खिलाड़ियों में रोहित को छोड़कर सभी ने संन्यास ले लिया है इसलिए रोहित के पास मौका है सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाने का. देखना दिलचस्प होगा रोहित कब यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं ? आपको क्या लगता है दोस्तों ? क्या रोहित यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर पाएंगे या नहीं , कमेंट में हमें बताएं.

Leave a Comment