भारतीय टीम ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत Mahendra Singh Dhoni(महेंद्र सिंह धोनी) की कप्तानी में की थी, उसके बाद Virat Kohli(विराट कोहली) ने इसे आगे बढ़ाया और अब टीम की कमान Rohit Sharma(रोहित शर्मा) के हाथों में हैं। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम लाजवाब प्रदर्शन कर रही है और एशिया कप 2022 में ग्रुप स्टेज के अपने दोनों मुकाबले जीतकर टीम ने सुपर 4 में जगह पक्की कर ली है।
पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को तो दूसरे मुकाबले में हांगकांग को हराया।

रोहित पहुंचे दूसरे स्थान पर, विराट को पछाड़ा 

हांगकांग के खिलाफ जीत के बाद रोहित शर्मा ने एक कप्तान के रूप में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम के साथ जोड़ ली। भारतीय टीम के लिए एक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीतने वाले दूसरे कप्तान बन गए और उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने भारत के लिए 30 T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीते थे तो वही यह रोहित शर्मा की 31वी जीत थी। T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कप्तानी कर चुके रोहित शर्मा 31 में जीत दिलाने में सफल रहे हैं।

एम एस धोनी अभी भी नंबर वन 

भारतीय टीम ने अपना पहला T20 विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था और आज भी धोनी T20 क्रिकेट में भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान है। एम एस धोनी ने 41 T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीते थे। आंकड़े दर्शाते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी जैसा कोई भी नहीं है।

बतौर कप्तान रोहित शर्मा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह जल्द ही महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ सकते हैं। आपको बताते बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने पिछला एशिया कप टूर्नामेंट भी जीता था और इस बार भी उनकी कप्तानी में टीम एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदार है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *