skip to content

स्मृति मंधाना ने द हंड्रेड में रचा इतिहास

Bihari News

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने द हंड्रेडमहिला टूर्नामेंट में शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेलकर , अपने नाम दो बड़े रिकॉर्ड हासिल किये और ऐशा करकर वे विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गयी | स्मृति का बल्ला इन दिनों लगातार आग उगल रहा है | इंग्लैंड में चल रहे द हंड्रेडमहिला टूर्नामेंट में एक और अर्द्धशतक जड़कर अपने नाम कई रिकॉर्ड किये |

चलिए हम आपको बताते है द हंड्रेडकी कुछ दिलचस्प बातों को , “द हंड्रेडएक पेशेवर क्रिकेट लीग है , इस लीग की शुरुआत साल 2021 में की गयी थी, इसमें आठ महिला और आठ पुरुष टीमें शामिल होती है | इस लीग की शुरुआत इस उम्मीद से की गयी थी की प्रतेक मैच ढाई घंटे तक चले और इस लीग में एक पारी में केवल 100 गेंदे हीं फेकी जाती है | इसमें टी-20 फॉर्मेंट से 20 गेंदे कम होती है | इसमें एक गेंदबाज 5 या 10 गेंद का ओवर कर सकता है, कप्तान चाहे तो उससे 5 गेंद का ओवर भी करा सकता है| लेकिन एक छोर से दुसरे छोर का परिवर्तन 10 गेंदों के बाद हीं होता है | इस लीग में प्रतेक गेंदबाज अधिकतम 20 गेंद हीं फेक सकता है | इसमें 25 गेंदों का पॉवरप्ले होता है जिस दौरान 30-यार्ड सर्कल के बाहर केवल दो क्षेत्ररक्षकों को रहने की अनुमति होती है |आपके जानकारी के लिए बता दे की नोबॉल पर इसमें 2 रन मिलते हैं और अगली गेंद फ्री हिट भी जबकि दुसरे लीग में या अंतर्राष्ट्रीय मैच में नो बॉल पर केवल एक हीं रन मिलता है | इसमें कैच आउट होने के बाद नॉनस्ट्राइकर बल्लेबाज को अपने मूल छोर पर लौटना होता है | आगे आपको बता दे की इस लीग में अधिकतम 3 विदेशी खिलाड़ी को खेलने की अनुमति है , और प्रतेक टीम में कमसेकम एक इंग्लिश टेस्ट खिलाड़ी रखना जरुरी है |

वहीं अगर बात स्मृति मंधाना की क्रिकेट करियर कि की जाए तो वे भारत के लिए 2013 से 2023 तक क्रिकेट खेली है , इस दौरान उन्होंने 4 टेस्ट,77 वनडे, और 118 टी-20 मैच खेले हैं |उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू साल 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था | मंधाना एक मात्र भारतीय महिला खिलाड़ी है जिन्हें साल 2016 में आसीसी महिला टीम ऑफ द ईयर का ख़िताब मिला है |

आपको बता दे की मंधाना इंग्लैंड में चल रहे द हंड्रेडमहिला टूर्नामेंट में 42 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेलकर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है | मंधाना ने द हंड्रेड में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन गयी है , उन्होंने पांच बार यह कारनामा किया है | मंधाना ने भारत की जेमिका रोड्रिग्स और डेनिएल वाइट को पछाड़ दिया है जिन्होंने अब तक चार अर्द्धशतक लगाया था | मंधाना ने अपनी अर्द्धशतकीये पारी में एक और कमाल किया है | वह द हंड्रेडमहिला टूर्नामेंट में 500 का आकड़ा छूने वाली पहली क्रिकेटर बन गयी है | उन्होंने सर्वाधिक रन बनाने के मामले में इंग्लैंड की नताली साइवर के 497 रन को पीछे छोड़ दिया है | हालाकि उनकी इस पारी के वाबजूद उनकी टीम 4 रनों से हार जाती है |

आपको द हंड्रेडकी जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट कर जरुर बताएं |

Leave a Comment