Placeholder canvas

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज , 2 भारतीय भी शामिल

Bihari News

टी20 विश्व कप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होना है और इसके लिए बस कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। आईसीसी द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए सभी टीम अपनी जी जान लगा देती हैं। आज हम बात करने वाले हैं टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में –

1) महेला जयवर्धने – श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने अपना आखिरी टी20 विश्व कप 2014 में खेला था और इसके बावजूद भी इस खिलाड़ी के नाम विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। t20 विश्व कप में महिला जयवर्धने ने 31 मुकाबलों में 39 से अधिक की औसत से 1016 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया है।2) क्रिस गेल – यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज थे। 2021 में संन्यास ले चुके क्रिस गेल ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में रन बनाने के मामले में दूसरा स्थान अपने नाम कर रखा है। 33 मैच में क्रिस गेल ने 965 रन बनाए हैं। यही नहीं उनके नाम 7 अर्धशतक के अलावा दो शतक भी दर्ज है और उन्होंने सर्वाधिक 63 छक्के भी लगाए हैं।3) तिलकरत्ने दिलशान – दिल स्कूप शॉट का आविष्कार करने वाले श्रीलंका के महान ऑलराउंडर खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान इस मामले में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। दिलशान ने 35 मुकाबलों में 897 रन बटोरे हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक भी लगाए हैं और सर्वाधिक रन 96 नॉट आउट था। इस खिलाड़ी ने साल 2016 में अपना आखिरी टी-20 विश्व कप खेला था और उसके बाद संन्यास ले लिया।4) रोहित शर्मा – टी20 विश्व कप का पहला संस्करण खेलने वाले रोहित शर्मा 2021 में भारतीय टीम के कप्तान होंगे। यह खिलाड़ी विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर है। रोहित शर्मा ने 33 मुकाबलों में 38.5 औसत की मदद से 847 रन बनाए हैं। रोहित के नाम आठ अर्धशतक भी दर्ज है। इस बार रोहित शर्मा के ऊपर भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का दारोमदार भी होगा।

5) – भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली इस सूची में पांचवें स्थान पर आते हैं और इस बार भारतीय टीम को विश्व कप जिताने में विराट को अहम भूमिका निभानी होगी। विराट कोहली ने 21 मुकाबलों में 845 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत बहुत ही लाजवाब रहा है। विराट कोहली ने 76.81 की औसत से रन बटोरे हैं और यह सभी खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ है। विराट कोहली के नाम 8 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

कमेंट करके बताइए इस बार t20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन कौन सा बल्लेबाज बनाएगा?

Leave a Comment