Placeholder canvas

रन मशीन विराट कोहली ने फिर तोड़े कई रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

Bihari News

विराट कोहली – यह नाम विश्व भर में क्रिकेट प्रेमियों के दिल में बसा हुआ है। मैदान में ये खिलाड़ी करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिल में जीत का विश्वास जगाता है। पहले ही 2 बार इस खिलाड़ी ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीत रखा है और इस बार टी20 विश्व कप 2022 में भी इस खिलाड़ी ने इस पुरस्कार के लिए दावेदारी ठोक दी है।

विराट कोहली ने t20 विश्व कप 2022 में खेले चार मुकाबलों में 3 अर्धशतक लगाए हैं और तीनों बार ये खिलाड़ी नाबाद वापस लौटा है। बांग्लादेश के खिलाफ एक बार फिर विराट कोहली ने दमदार अर्धशतक लगाया। इस अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने बड़ा स्कोर ही खड़ा नहीं किया बल्कि विराट कोहली ने क्रिकेट के इतिहास में कई रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला।विराट कोहली ने इन रिकार्डों को किया ध्वस्त-

1) टी20 विश्व कप के इतिहास में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में इन्होंने श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा है। अपनी पारी के दौरान 16 रन बनाते ही वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में प्रथम स्थान पर पहुंच गए थे। महिला जयवर्धने ने 31 पारियों में 1016 रन बनाए थे जबकि विराट कोहली ने मात्र 23 पारियों में ही इस रिकॉर्ड को तोड़ डाला। यह दर्शाता है कि यह खिलाड़ी क्रिकेट के इस प्रारूप में कितना खतरनाक है।

2) अपनी इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। पहले ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर सबसे ज्यादा भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाए गए रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर का नाम लिया जाता था लेकिन अब यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने 84 पारियों में 42.85 की औसत की मदद से 3300 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 57 मैचों में 56.77 की बेहतरीन औसत के साथ 3550 रन बना लिए हैं।

3) एडिलेड के मैदान में विराट कोहली ने अपना दबदबा बनाए रखा। यह मैदान विराट कोहली को बहुत रास आता है और गेंदबाजों की वह जमकर खबर लेते हैं। इस मैदान पर विराट कोहली अब तक 10 मुकाबलों में 75 की अधिक की औसत से 907 रन बटोरे हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और खेलें दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 2 नाबाद  अर्धशतक लगाए हैं।4) टी20 विश्व कप के इतिहास में विराट कोहली सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। विराट कोहली 88.75 की औसत से रन बना रहे हैं। यही नहीं T20 विश्वकप के इतिहास में विराट कोहली सबसे ज्यादा अर्ध शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। यह विराट कोहली का 13वां अर्धशतक था।

Leave a Comment